Uttarakhand- इंस्टाग्राम पर नकली आईडी बनाकर युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

देहरादून। नगर कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि सिंघनीवाला सहसपुर देहरादून निवासी अब्दुल नाम के एक युवक ने उसकी बेटी की इंस्टा में नकली आईडी बनाकर उससे नज़दीकियां बढ़ाई। और जब कुछ दिन बीत गए उसके बाद नाबालिग के अश्लील फोटो तैयार कर उसे भेज दी तथा अब्दुल उसकी नाबालिग बेटी को उन्हीं फोटोस के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।

Advertisements

तथा उसी दौरान उसने उसे सेलाकुई और ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया और साथ में यह धमकी भी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इस मामले को लेकर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपि अब्दुल और ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ पुलिस ने पाक्सो, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तथा पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।