Uttarakhand:- राज्य में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का समापन…….. पहली बार बना यह रिकॉर्ड

उत्तराखंड राज्य में आयोजित हुए विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का समापन हो गया है। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का समापन बीते 15 दिसंबर को हो गया है और समापन कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह भी शामिल हुए। कांग्रेस में कई नई उपलब्धियां भी जुड़ी है। आयोजन समिति के अनुसार इस बार पहली बार ऐसा हुआ जब आयोजन में 10,321 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। आयुर्वेद कांग्रेस में 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों का पहुंचना यह दर्शाता है कि उत्तराखंड के लिए लोगों का काफी लगाव है। इससे पूर्व गोवा में हुए इसी कार्यक्रम में 5,102 प्रतिनिधि पहुंचे थे इसके साथ ही चार दिन तक चले इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख लोगों ने शिरकत की है। इसके साथ ही पहली बार एनआईसीएसएम के सहयोग से 451 प्रैक्टिशनर इस आयुर्वेद सम्मेलन में पहुंचे। इसके साथ ही 172 तकनीकी सत्र हुए और इस दौरान 54 देशो से 352 विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल हुए।