Uttarakhand:- बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत पहुंची महिलाएं गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार को रायपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने के दौरान पुलिस को साई कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर तीन विदेशी महिलाएं रहती हुई मिली इन महिलाओं से जब दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दे पाई सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने दस्तावेज दिखाएं इसके बाद पुलिस को पता चला कि वह बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत पहुंची है इनमें से दो महिलाएं उज़्बेकिस्तान की हैं और एक महिला जिसकी वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वह देहरादून में रह रही है वह किर्गिस्तान की है जिसे गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से फर्जी दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के मुताबिक बीते रविवार को ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन अभियान चला रही पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया है इन महिलाओं के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं और जानकारी के मुताबिक इन तीनों की मुलाकात एक दूसरे से दिल्ली में हुई थी इसके बाद उन्होंने अपने फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाएं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना नाम इरिका, करीना और निगोरा बताया पुलीस अब उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply