Uttarakhand:- राजभवन में सम्मानित हुई महिलाएं….. मेधावी छात्राओं को दिया गया पुरस्कार

उत्तराखंड राज्य के राजभवन में मेधावी छात्राओं एवं पद्मश्री बसंती बिष्ट समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा महिलाओं को सम्मान दिया गया और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति सबसे अलग है उनकी क्षमता ,प्रतिभा और हौसला काफी सराहनीय है।

बता दे कि बीते 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति समान कार्यकर्म पद्मश्री बसंती बिष्ट समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल का कहना था कि नारी शक्ति की भूमिका परिवार ,समाज और राष्ट्र निर्माण में काफी अतुलनीय है विकास में मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन कर रही है और देश तथा प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जा रही है इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को इस दौरान सम्मानित किया गया। बता दें कि कला संस्कृति के क्षेत्र में पद्मश्री बसंती बिष्ट, एपण गर्ल मीनाक्षी खाती ,पर्वतारोही हर्षवंती बिष्ट ,ताशी मलिक तथा अन्य क्षेत्रों से भी महिलाओं को सम्मानित किया गया।