Uttarakhand:- यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान हुई महिला की मौत….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश की महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई मध्य प्रदेश की महिला श्रद्धालु की यात्रा के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। महिला श्रद्धालु जानकी चट्टी पैदल मार्ग पर 9 कैची में पहुंची थी तभी बेहोशी की हालत में गिर गई जिसे पुलिस एवं परिजनों की मदद से चिकित्सालय लाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की 60 वर्षीय रामा बाई गुजर अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम जा रही थी तभी अचानक तबियत बिगड़ी और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी।