![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य कूड़े से कमाई की दिशा में आगे बढ़ेगा|
इस हेतु उन्होंने अधिकारियों को वेस्ट टू वेल्थ और वेस्ट टू एनर्जी की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं|
उन्होंने कहा ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को दिनचर्या से बाहर करने की दिशा में सबको सामूहिक रूप से अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है|’
आईटी पार्क स्थित गौरा देवी पर्यावरण भवन में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट कार्यशाला के दौरान उन्होंने राज्य की पहली वेस्ट एनर्जी प्लांट, काशीपुर इकाई का वर्चुअल और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर आधारित लघु फिल्म का लोकार्पण किया|
इस दौरान उन्होंने कहा ‘आज घरों, उद्योगों, होटलों, रेस्टोरेंट, प्रतिष्ठानों से निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है| इस चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक से प्लास्टिक कचरे के साइकिलिंग की दिशा में आगे बढ़ना होगा| अब सर्कुलर इकोनामी का समय आ चुका है| जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में कारगर साबित होगा| कचरे को सिर्फ कचरा न समझकर एक संसाधन के तौर पर देखने की आवश्यकता है| जिससे आम लोगों की आजीविका के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे| इस दिशा में आज देश के कई स्टार्टअप नई तकनीक व उत्पादन के साथ सामने आ रहे हैं|’
इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्लास्टिक उत्पादन से संबंधित उद्योग, इकाई की ओर से एपीआर रजिस्ट्रेशन के संबंध में उत्तर भारत में उत्तराखंड वर्तमान में अग्रणी है, जो निश्चित रूप से एक गौरव का विषय है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)