
उत्तराखंड राज्य को दीपावली के त्यौहार से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बता दे कि जनता को सरकार द्वारा एक बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। अब कोटद्वार के लिए लक्सर से भी ट्रेन मिलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 28 अक्टूबर को चलेगी और लक्सर होते हुए कोटद्वार पहुंचेगी। क्षेत्र के लोग कई सालों से इस ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे विभाग द्वारा क्षेत्र वासियों की मांग पर आनंद विहार टर्मिनल से 28 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 14089 स्पेशल ट्रेन रात को 9:45 पर आनंद विहार से चलेगी इसके बाद मेरठ सिटी में रात को 10:50 पर पहुंचेगी, इसके बाद मेरठ में स्पेशल ट्रेन रात को 11:30 पर, देवबंद रेलवे स्टेशन में 11:50 पर ,टपरी रेलवे स्टेशन पर रात को 12:36 पर, रुड़की रेलवे स्टेशन पर 1:16 पर ,लक्सर रेलवे स्टेशन में 1:40 पर रुकते हुए यह ट्रेन मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर 2:12 पर पहुंचेगी। इसके बाद नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर 2:50 पर, सनेह रोड रेलवे स्टेशन पर 3:13, कोटद्वार रेलवे स्टेशन में 3:50 पर पहुंचेगी। बता दे कि इस ट्रेन का उद्घाटन 27 अक्टूबर को होगा और पहली बार यह ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी जिसके बाद यह प्रतिदिन चलेगी।

