Uttarakhand- प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या….. नाले में फेंका शव

कभी-कभी लोग इतने स्वार्थी हो जाते हैं कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह किसी की हत्या करने पर भी उतारू हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने पति की हत्या करवा दी और उसके बाद नाले में शव को फेंक दिया। इस घटना को अंजाम देने से पहले महिला ने पति को जमकर शराब पिलाई। राजपुर थाना पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार की सुबह पुलिस को मक्कावाला के पास नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मृतक की पहचान अमजद निवासी मक्कावाला राजपुर के रूप में की। वह एक राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों के साथ मक्कावाला में किराए पर रहता था जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो पत्नी से पूछताछ की। महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे से पूछताछ की और उसने बताया कि बीती रात को उसकी मां और पिता के बीच झगड़ा हुआ था। आसपास पूछने पर जानकारी मिली कि एक व्यक्ति महिला से मिलने के लिए आता रहता है जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने मृतक की पत्नी से सख्ती के साथ पूछताछ की और महिला ने सारा सच बता दिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति से खुश नहीं थी तथा हरिद्वार निवासी पिंटू नाम के व्यक्ति से पिछले 3 सालों से प्रेम करती है जिसको लेकर उसका पति उसे पीता है। लेकिन वह पिंटू के साथ रहना चाहती थी और पति उसके रास्ते का रोड़ा था इसलिए उसने पिंटू के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पति को मारने से पहले पत्नी ने उसे खूब शराब पिलाई जिसके बाद उसने प्रेमी पिंटू को बुलाया और दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। जब बच्चे जागे तो पिंटू ने डरा धमकाकर उन्हें चुप करा दिया और रात को बारिश के चलते शव बगल वाले नाले में फेंक दिया। दोनों ने पति की हत्या की योजना बनाई और दोनों इसके बाद भागकर शादी करने के फिराक में थे मगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।