Uttarakhand- होली खेलने लौट रहे थे घर…….. तभी अचानक एक्सीडेंट में चार की मौत

वर्तमान में होली के अवसर पर लोग अपने-अपने घर होली मनाने के लिए जा रहे हैं मगर ऐसे में क्या हो अगर कोई घर के लिए निकले मगर पहुंच ना पाए। जी हां एक ऐसे ही खबर मिली है पौड़ी से जहां पर बीते गुरुवार 17 मार्च 2022 को पैठाणी खंड मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार लोगो की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था व 3 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे कि सभी लोग चमोली जनपद के चांदपुर पट्टी के बिसौड़ा गांव के रहने वाले हैं जोकि होली खेलने के लिए अपने घर वापस जा रहे थे मगर मोड़ पर अनियंत्रित होकर उनका वाहन खाई में गिर गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

Advertisements

Recent Posts