
उत्तराखंड राज्य में फिर एक बार मौसम बदलने जा रहा है राज्य में आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदलेगा। 9 और 10 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है चटक धूप खिलने के चलते लोगों को ठंड से राहत मिल रही है और गर्मी का एहसास भी होने लगा है लेकिन एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। राज्य में 7 और 8 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहेगा इसके बाद 9 और 10 फरवरी को बारिश तथा बर्फबारी के आसार जताए गए हैं और ऐसे में फिर एक बार राज्य में ठंड वापस लौटने की संभावना है।

