
उत्तराखंड में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है| ठंड होने के साथ-साथ दिन में धूप खिलने के कारण ठंड से राहत मिल रही है| राज्य के पर्वतीय जिलों में 4 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना है| मौसम विभाग ने 4 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बर्फबारी का अनुमान लगाया है|
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा मगर आसमान में बादलों की हलचल शुरू हो जाएगी| मैदानी जिलों में हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कोहरा रहने की संभावना है| 4 जनवरी को उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ जिले में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है| कुछ मैदानी जिलों में भी बारिश हो सकती है| 7 और 8 जनवरी को भी मौसम यथावत रहेगा|
मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से 4 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा|
