Uttarakhand Weather Update -: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, जानिए मौसम पूर्वानुमान

आज उत्तराखंड में बादल छाए रहेंगे| बीती रात हुई बारिश के बाद आज प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं| हालांकि कुछ इलाकों में धूप खिली हुई है|
मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है|


बता दें मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना जताई है|
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून 5 दिन देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा, लेकिन इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है| पर्वती जिलों में बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं| इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है| बारिश के साथ ही 60- 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है|