
देहरादून| मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि चार-पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तपिश और बढ़ने की संभावना है , जबकि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है| यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं|
वहीं मैदानी इलाकों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है| मैदानी क्षेत्रों में लगातार गर्मी पड़ रही है| जिससे लोग परेशान होने लगे हैं| आने वाले कुछ दिनों में भी इस तपिश से राहत की उम्मीद नहीं है|
मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी जिलों में अगले 4 से 5 दिनों में तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है| जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है |

