Uttarakhand Weather Update -: परेशान कर रहा कोहरा, जा नें कब से होगी बारिश

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा परेशान कर रहा है| सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ रही है| जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई| जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है| कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है|


मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार, 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार है| 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने से बारिश की संभावना है| बारिश होने के बाद ही सुखी और गलन वाली ठंड से राहत मिल सकेगी|