Uttarakhand Weather Update -: आज इन इलाकों में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

आज मंगलवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने का अनुमान लगाया गया है|
मौसम विभाग द्वारा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है| साथ ही 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा|
यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है|


मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे| जबकि सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा|
विभाग के निर्देशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, दिसंबर की शुरुआत में हुई हल्की बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है| उसके बाद करीब 1 सप्ताह तक प्रदेशभर का अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया| ऐसे में आज ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने के आसार है|