Uttarakhand weather update -: 2 दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

देहरादून| 2 दिन से लगातार हो रही है बारिश और बर्फबारी ने लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है| कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है| लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है| अब मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान से कुछ राहत मिल रहे हैं|


मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में शनिवार से मौसम कुछ राहत दे सकता है| चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है जबकि शेष भाग में मौसम शुष्क रहने के आसार है| वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है जिससे कई जगह शीत दिवस की स्थिति बनने की उम्मीद है|