Uttarakhand:- केदारनाथ यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों पर मौसम का पहरा……..8 फीट तक जमी बर्फ….पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है मार्च माह की शुरुआत में पूरे राज्य को बारिश और बर्फबारी ने अपने आगोश में ले लिया और मौसम के बिगड़े हुए मिजाज ने केदारनाथ यात्रा को लेकर चल रही तैयारी पर भी पहरा लगा दिया है। पैदल मार्ग पर 8 फीट ऊंची बर्फ जम गई है जिसे साफ करना काफी मुश्किल होगा। बर्फबारी के बाद प्रशासन यात्रियों के लिए सुविधा जुटाने और सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए काफी मेहनत मशक्कत कर रहा है मगर बर्फबारी के कारण यह सब आसान नहीं है।

8 मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पंचांग गणना के आधार पर घोषित होगी। इसके बाद यात्रियों की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगी मगर मौसम के चलते प्रशासन के सामने जरूरी संसाधनों को समय पर पहुंचाना काफी चुनौतीपूर्ण है। गौरीकुंड, केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली से रूद्र पॉइंट तक 4 से 5 फीट बर्फ जमी है इस बीच काम करना काफी मुश्किल होगा इसके साथ ही पेयजल, बिजली, शौचालय और संचार जैसे सुरक्षा इंतजाम जुटाने के लिए भी पुलिस और प्रशासन को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।