Uttarakhand:- राज्य में मौसम ने बदली करवट….. आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड राज्य में बीते रविवार से मौसम ने करवट बदल ली है चमोली में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। बीते रविवार से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है और ऐसे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं तथा 3000 से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। बीते रविवार को मौसम बदलने से फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है राज्य की अधिकतर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली और उसके बाद आज फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा और उसके बाद 25 से 28 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Leave a Reply