Uttarakhand:- राज्य में पहुंचे उपराष्ट्रपति…. राज्यपाल तथा कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया स्वागत…. दिया चार धाम यात्रा का निमंत्रण

उत्तराखंड राज्य में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एलबीएस अकादमी के आईएएस अधिकारियों के फेज एक के समापन समारोह में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अकादमी के संकाय सदस्यों से वार्तालाप की।

Advertisements

बता दे कि वह उत्तराखंड दौरे पर आए हुए हैं और एयरपोर्ट में उनका स्वागत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया। उपराष्ट्रपति को चुनरी तथा गंगाजल भेंट करते हुए उनका स्वागत हुआ और वह यहां पर अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे है। बता दे कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चार धाम यात्रा पर आने का निमंत्रण भी दिया गया है। वह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में पहुंचे तथा आईएएस अधिकारियों के फेज एक के समापन समारोह में उन्होंने शिरकत करते हुए अकादमी के संकाय सदस्यों से चर्चा की।