
उत्तराखंड राज्य में विभिन्न टीमें जंगल की आग पर काबू पाने में असफल रही। बता दे कि जंगल की आग ने वन विभाग के कर्मचारियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। रविवार को कुमाऊं तथा गढ़वाल में आठ जगह जंगल जलने की घटनाएं सामने आई और नैनीताल वन प्रभाग की बडोन तथा मनोरा रेंज में वन कर्मचारी के साथ एनडीआरएफ को भी तैनात किया गया।
Advertisements

वन विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल में आग लगने की दो और कुमाऊं में चार घटनाएं शामिल है जबकि दो अन्य घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की है। इस दौरान दो घटनाओं में चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। चंपावत, अल्मोड़ा से भी आग लगने की घटनाएं सामने आई और अब वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 606 हो चुकी है।

