
उत्तराखंड राज्य में अब वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की उम्मीद जगी है। बता दे कि उत्तराखंड के राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही कोटद्वार- दिल्ली आनंद विहार के मध्य नई रेल सेवा शुरू हुई और इस नई रेल सेवा की शुरुआत के बाद अब देहरादून- लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होने की उम्मीद भी जगी है।
कुछ समय पहले बलूनी ने इस संबंध में भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था। राज्यवासियों को विभिन्न शहरों के लिए रेल सेवा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी निरंतर प्रयास कर रहे है और उनके द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप काठगोदाम- देहरादून के बीच नैनी दून एक्सप्रेस, टनकपुर से दिल्ली के मध्य जनशताब्दी एक्सप्रेस, कोटद्वार- दिल्ली के बीच सिद्धबली एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारंभ हुई है और उनके प्रयासों से बीते शनिवार को कोटद्वार क्षेत्र की जनता को कोटद्वारा- आनंद विहार रेल सेवा का उपहार भी मिला है और अब उन्हीं के प्रयासों से राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत होने की उम्मीद भी जगी है। बता दे कि इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उन्होंने मुलाकात की थी।

