Uttarakhand:- सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी वनंतरा रिजॉर्ट मामले की सुनवाई…… सीबीआई जांच को लेकर की जा रही है मांग

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश के समीप वनंतरा रिजॉर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर रहा है।

बता दें कि कोर्ट आगामी फरवरी माह 2024 में इस मामले में सुनवाई करेगा कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के अनुरोध पर अगली सुनवाई फरवरी माह तक के लिए स्थगित कर दी है और उत्तराखंड के उप महाधिवक्ता जितेंद्र कुमार सेठी के अनुसार मामले में कुछ राजनीतिक वीआईपी की संलिप्तता का आरोप झूठा और राजनीति से प्रेरित है इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और अब फरवरी माह तक सुनवाई स्थगित कर दी गई है। नैनीताल हाई कोर्ट की ओर से सीबीआई जांच को लेकर दायर याचिका खारिज होने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश उप महाधिवक्ता खंडपीठ को बताया कि राजनीतिक वीआईपी के संबंध में याचिकाकर्ता की एसएलपी से पता चला है कि प्रेमी ने रिसॉर्ट में कथित तौर पर वीआईपी से मुलाकात की थी लेकिन वह व्यक्ति वीआईपी नहीं था। फिलहाल मामले में सुनवाई फरवरी माह तक के लिए स्थगित कर दी गई है और अब फरवरी माह में इस मामले की सुनवाई होगी।