Uttarakhand-बिजली चोरी पर इस तरह से नकेल कसेगा ऊर्जा निगम, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में अब आम जनता की सहूलियत के लिए तथा बिजली चोरों पर नकेल कसने के लिए ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर का प्रस्ताव तैयार किया है। दरअसल उत्तराखंड में बिजली चोरी होने के कारण आम उपभोक्ताओं को भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है मगर अब इस पर नकेल कसने के लिए ऊर्जा निगम द्वारा हर घर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। जिससे कि बिजली चोर बिजली नहीं चुरा पाएंगे। ऊर्जा निगम से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए योजना बना दी गई है तथा जल्द ही इसके लिए कार्य भी शुरू हो जाएंगे। और पहले दौर में उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के 80 हजार घरों में यह मीटर लगाए जाएंगे तथा मीटर लगाने के लिए निगम द्वारा घरों को भी चिन्हित कर लिया गया है। तथा यह स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता प्रीपेड, पोस्टपेड और सोलर बिजली की सप्लाई की बिलिंग भी कर सकते हैं। इस संबंध में ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार का कहना है, कि यह योजना बिजली चोरी रोकने तथा आम उपभोक्ताओं को मन मुताबिक बिजली प्रयोग की स्वतंत्रता देने के लिए बनाई जा रही है।

Advertisements

Recent Posts