Uttarakhand:- यूपीसीएल के उपनलकर्मियों को दिवाली से पहले मिली खुशखबरी…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में यूपीसीएल के उपनलकर्मियों को दिवाली से पहले खुशखबरी मिली है। प्रबंधन ने दिवाली से पहले कर्मियों के लिए यह फैसला लिया है।

Advertisements

इस बार यूपीसीएल संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन दिया जाएगा इसके लिए निगम प्रबंधन द्वारा तैयारी कर ली गई है और उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की ओर से यूपीसीएल को पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि उपनल कर्मियों को दिवाली से पहले वेतन दिया जाना है इसलिए 22 अक्टूबर तक सभी की उपस्थिति का रिकॉर्ड उपनल को भेज दिया जाए और यूपीसीएल ने सभी मुख्य अभियंता तथा संबंधी अधिकारियों को इस आधार पर पत्र जारी किया है और कर्मियों के उपस्थिति का ब्यौरा भी मांगा गया है। इसके साथ ही उपनल कर्मियों को यूपीसीएल दिवाली पर विशेष प्रोत्साहन राशि भी देगा।