
उत्तराखंड राज्य में यूपीसीएल के उपनलकर्मियों को दिवाली से पहले खुशखबरी मिली है। प्रबंधन ने दिवाली से पहले कर्मियों के लिए यह फैसला लिया है।
इस बार यूपीसीएल संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन दिया जाएगा इसके लिए निगम प्रबंधन द्वारा तैयारी कर ली गई है और उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की ओर से यूपीसीएल को पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि उपनल कर्मियों को दिवाली से पहले वेतन दिया जाना है इसलिए 22 अक्टूबर तक सभी की उपस्थिति का रिकॉर्ड उपनल को भेज दिया जाए और यूपीसीएल ने सभी मुख्य अभियंता तथा संबंधी अधिकारियों को इस आधार पर पत्र जारी किया है और कर्मियों के उपस्थिति का ब्यौरा भी मांगा गया है। इसके साथ ही उपनल कर्मियों को यूपीसीएल दिवाली पर विशेष प्रोत्साहन राशि भी देगा।

