Uttarakhand- जायका प्रोजेक्ट के तहत राज्य के 38 शहरों को मिलेगा भरपूर पानी और चमचमाती रोड का तोहफा….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के 38 शहरों को जायका प्रोजेक्ट से भरपूर पानी और चमचमाती रोड का तोहफा मिलेगा। बता दें कि 38 शहरों को चमकाने का प्रोजेक्ट आगे बढ़ चुका है और 1600 करोड़ के प्रोजेक्ट पर अब बात फाइनल राउंड में पहुंच गई है।

Advertisements

शहरों पर बढ़ती आबादी के दबाव को दूर करने पर भी काम होगा पहाड़ों के छोटे शहरों को भी पर्याप्त पानी और सीवर सिस्टम से जोड़ने की योजना बनाई गई है। बता दें कि देहरादून, हरिद्वार , यूएस नगर, नैनीताल पर बढ़ते दबाव को भी दूर किया जाएगा। इन 38 शहरों में 24 घंटे पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जानी है और इसके लिए योजना का फील्ड सर्वे कर लिया गया है सर्वे की रिपोर्ट की ग्राउंड पर जाकर भी पड़ताल कर ली गई है तथा डीपीआर लगभग फाइनल स्टेज पर पहुंच गई है और 38 शहरों में चमोली में गैरसैंण, थराली, नंदप्रयाग, जोशीमठ, पीपलकोटी, गोपेश्वर, हरिद्वार में पिरान कलियर, लक्सर , रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा, टिहरी में चमियाला, उत्तरकाशी में बड़कोट ,नौगांव आदि शामिल है। जायका प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य किया जा रहा है और जल्द से जल्द योजना से जुड़ी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट से राज्य के पर्वतीय शहरों की पेयजल जरूरत को पूरा किया जाएगा और सड़कों पर भी कार्य किया जाएगा।