
उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी एलटी के 272 पदों पर भर्ती निकालने वाला है। बता दें कि कैबिनेट के फैसले संबंधित जानकारी आयोग को नहीं मिल पाई जिस कारण एलटी के 272 पदों पर भर्ती का अधियाचन फंसा हुआ है मगर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तैयारी कर ली है और अब आयोग एलटी की नई भर्ती निकालने की तैयारी में है। आगामी एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
Advertisements

इस मामले में हाई कोर्ट के आदेश के बाद एलटी भर्ती में b.Ed संबंधी संशोधन पर कैबिनेट में मोहर लगाई थी और आयोग को यह जानकारी नहीं मिल पाई मगर अब आगामी एक या दो दिन में जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

