Uttarakhand- खाली प्लॉट में दो बहनो ने फेके 90 हजार रुपए… पुलिस ने किया गिरफ्तार…. मामला जानकार हो जाएंगे हैरान

उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस को देखते ही दो बहनों ने खाली प्लॉट में ₹90000 फेंक दिए। पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि जब पुलिस को दोनों बहनों की हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की और दोनों बहनों के पास एक काली पन्नी थी जिसकी जांच की गई। उसमें सारे जेवर, नगदी समेत कई चीजे निकली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 1.44 लाख रुपये, सोने के जेवरात, मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

क्षेत्राधिकार भूपेंद्र सिंह भंडारी के अनुसार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी शाइन की गिरफ्तारी के लिए थाना अध्यक्ष राजेश पांडे की टीम ने करतारपुर में दबिश दी तभी शाइन पत्नी शाकिर नकटा अपनी बहन यासमीन के घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस ने उन्हें देखा तो वह भागने लगी और उन्होंने अपने हाथों में पकड़ी काली पन्नी भी फेंक दी। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने दोनों को गिरफ्तार किया। पॉलिथीन के अंदर 10.26 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 90000 रूपए और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।