
उत्तराखंड राज्य के ऊधम सिंह नगर से अग्निवीर भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना पुलिस द्वारा इन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक सेना का जवान न है जोकि 114 टी जाट रेजीमेंट से है।पुलिस द्वारा दावा करते हुए बताया गया है कि इन दोनों ने अब तक 200 युवाओं से धोखाधड़ी की है जबकि इनमें से 50 युवा खुद ही अपनी मेहनत के दम पर भर्ती हो गए थे। बता दे कि आरोपित जवान की तैनाती यूपी के फर्रुखाबाद में है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा इनकी गिरफ्तारी के मामले में जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों आरोपितों के कब्जे से एक कार, ₹43000 नगदी, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और कई युवाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, सेना की कैंटीन का कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए हैं तथा आरोपित विकी मंडल से सेना का परिचय पत्र भी मिला है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

