Uttarakhand -: प्रेमी युगल ने परिवार के तानों से परेशान होकर छत से लगाई छलांग, युवक का पैर टूटा, महिला के सिर पर चोट

रुड़की| किराए के कमरे में लिव-इन में रह रहे प्रेमी युगल ने छत से कूद लगा दी| दोनों छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं|
मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर निवासी एक युवक रुड़की स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है| एक तलाकशुदा महिला भी उसके साथ फैक्ट्री में काम करती है| दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है| उन्होंने सुनहरा गांव में किराए पर कमरा लिया हुआ है| दोनों के परिवार को उनकी जानकारी है| इसको लेकर दोनों परिवार में विवाद भी चल रहा है| इसी के चलते बीते दिवस युगल ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया| दोनों के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है| प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल ने कहा कि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है| आसपास रहने वाले व्यक्तियों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है|