
देहरादून-पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित हवाई सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी| फ्लाई बिग कंपनी की ओर से हवाई मार्ग पर शनिवार से ट्रायल शुरू हो गया है| फ्लाईफ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान देहरादून से पिथौरागढ़ होते हुए रविवार को पंतनगर पहुंचा| इस विमान में चालक दल के अलावा पंतनगर में मौजूद कंपनी के स्टाफ के लिए जरूरी सामान मौजूद था|
दरअसल, फ्लाई बिग प्रबंध ने देहरादून-पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट में साइट ऑफिस बनाकर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है| यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत होगी| जिसका 60% किराया यात्री और 40% किराया राज्य सरकार वहन करेगी|
कहा जा रहा है कि हवाई सेवा अक्टूबर से शुरू हो सकती है| फ्लाई बिग के कर्मचारियों के मुताबिक, हवाई सेवा शुरू करने से पहले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है|
