Uttarakhand- अधड़ के कारण गिरा पेड़…… चपेट में आने से दो की मौत तथा 6 व्यक्ति घायल

चंपावत। बीते 14 अप्रैल 2022 को गुरुवार की शाम को अधड़ के कारण टनकपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ काफी विशालकाय था जिसके नीचे दबकर 2 लोगों की मौत हो गई और वहीं छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रेस्क्यू के लिए मौके पर पुलिस और फायर की टीम पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत करके दोनों शवों और बाकी घायलों को निकाला गया। मां पूर्णागिरी के दर्शन करने के बाद यह लोग ट्रेन से घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे मगर तेज हवाओं के कारण विशालकाय पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। यह हादसा करीब शाम 7:30 बजे हुआ तथा पेड़ की चपेट में आने से 17 वर्षीय मोहित कश्यप पुत्र वेद प्रकाश कश्यप निवासी संजय नगर बरेली तथा 62 वर्षीय मोहम्मद उमर पुत्र छिद्दा उमर निवासी न्यूरिया पीलीभीत की मौके पर ही मौत हो गई। तथा 6 लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।