
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं सामने आती रहती है। बता दे कि इस वर्ष काफी अधिक मात्रा में सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है एक ऐसी खबर फिर से मसूरी से सामने आ रही है जहां मसूरी के पास दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा शवों को खाई से रेस्क्यू कर निकाला गया।
Advertisements

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार कार से एक शव बरामद हुआ है और दो शवो को खाई से निकाला गया। जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाया तथा शवों को बरामद किया।

