
उत्तराखंड राज्य में कोटद्वार क्षेत्र में सिद्धबली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो चुका है। यहां पर आज सोमवार की सुबह वाहन पर भारी चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई एवं पांच लोग घायल हो गए। किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही मैक्स पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई और मलबा आ गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एवं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सतबीर और 32 वर्षीय रविंद्र के रूप में हुई है जो कि पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। इसके अलावा घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है वहां पर गंभीर रूप से घायल हुए चालक देवेंद्र एवं दिनेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है यह हादसा आज सोमवार के सुबह हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

