Uttarakhand:- कावड़ यात्रियों की भीड़ कम होने के बाद दिल्ली – हल्द्वानी मार्ग पर सुचारू हुआ यातायात

उत्तराखंड राज्य में देर शाम कावड़ यात्रा की भीड़ कम हो गई। शुक्रवार की देर शाम को मार्ग पर कावड़ियों की भीड़ कम होने के बाद यातायात सुचारु किया गया। दिल्ली और हल्द्वानी मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हुआ। निगम प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि रात की बसों को निर्धारित मार्ग से दिल्ली भेजा गया कावड़ यात्रा के चलते देहरादून से दिल्ली और हल्द्वानी मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा था मगर अब पहले की तरह ही शुक्रवार रात से यातायात सुचारू कर दिया गया है।

बीते 23 जुलाई से रूट भी डाइवर्ड चल रहा था। शुक्रवार रात 8:00 बजे से रोडवेज बस से पुराने रूट से अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। बसो का संचालन शुरू कर दिया गया है और मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ मार्ग भी सुचारू हो गया है। कावड़ यात्रा के चलते यातायात बाधित हो रहा था मगर अब कावड़ यात्रा बीते 2 अगस्त को समाप्त हो चुकी है जिसके चलते यातायात भी सुचारू हो गया है।