
उत्तराखंड राज्य में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। बढ़ती ठंड के साथ नैनीताल में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों की खासी भीड़ रही। गुनगुनी धूप में पर्यटको ने कई पर्यटक स्थलों का लुफ्त भी उठाया। बता दें कि रविवार को भी सैलानियों की आवाजाही जारी है और इन दिनों मौसम भी काफी सुहावना नजर आ रहा है। नौकायन के लिए पर्यटकों की कतारे लग रही है जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। बीते शनिवार को भी सैलानियों ने नैनीताल के विभिन्न स्थलों का आनंद लिया। शनिवार की देर शाम तक सैलानियों का यहां पहुंचना जारी रहा। स्नो व्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वॉटरफॉल व हनुमानगढ़ी में काफी अधिक संख्या में सैलानी पहुंचे। झील में नौकायन के लिए भी पर्यटकों का ताता लगा रहा। बता दे कि शनिवार की शाम के बाद पाला गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हो गई और जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
