Uttarakhand:- नदी में नहाने के दौरान डूबा पर्यटक….. एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों बारिश के चलते नदी नालों का बहाव काफी तीव्र हो गया है और ऐसे में देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सहस्त्रधारा में नहाने के लिए गया दिल्ली का पर्यटक तेज बहाव में डूब गया इसके बाद एसडीआरएफ ने 2 किलोमीटर दूर उसका शव बरामद किया। दिल्ली का पर्यटक सुबह सहस्त्रधारा में नहाने के लिए गया था और इस दौरान तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने सघन सर्च अभियान चलाया और घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास शव को बरामद किया। मृतक की पहचान नौथ राम निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

Advertisements

Leave a Reply