Uttarakhand- राज्य में आज फिर दर्ज की गई गर्मी में बढ़ोतरी…… जानिए क्या है तापमान वृद्धि का सबसे बड़ा कारण

उत्तराखंड राज्य में आज फिर गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अप्रैल के महीने में ही मई-जून की तरह गर्मी परेशान करेगी और मैदानी तथा पर्वतीय इलाकों में तो तापमान में आगामी 5 दिनों तक कोई भी गिरावट आने की संभावना नहीं है। राज्य में अधिक गर्मी का सबसे बड़ा कारण कमजोर पक्षिमी विक्षोभ, चक्रवात है। बता दें कि बीते रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। और आज सोमवार के दिन नैनीताल में गर्मी के साथ- साथ उमस में भी बढ़ोतरी हुई। आज नगर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो-तीन दिन से नगर में मौसम अच्छा था मगर आज सोमवार के दिन नैनीताल में गर्मी के साथ साथ उमस भी बढ़ गई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।