Uttarakhand- सेल्फी लेते हुए गंग नहर में गिरे तीन युवक…… पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार। आज दिनांक 8 फरवरी 2022 को मंगलवार के दिन हरिद्वार के रुड़की में सोनाली पार्क के पास गंग नहर के किनारे तीन युवक सेल्फी लेते हुए नहर में बह गए। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि तीनों उत्तर प्रदेश के हैं तथा यहां पर अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। मोहित आहूजा उसका भाई रोहित अहूजा पुत्र राकेश निवासी सुभाष नगर अंबाला रोड जिला सहारनपुर के निवासी हैं तथा मोहित सचदेवा निवासी सुभाष नगर उनका दोस्त हैं तथा मोहित सचदेवा की यहां रिश्तेदारी है इसलिए यह तीनों यहां पर आए हुए थे।

Advertisements

और गंग नहर के पास सेल्फी ले रहे थे तभी सेल्फी लेते हुए मोहित अहूजा का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर पड़ा पर हड़बड़ाहट में उसे बचाने के लिए मोहित सचदेवा भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पढ़ा तभी दोनों डूबने लगे तो रोहित अहूजा भी उन दोनों को बचाने के लिए गए मगर वह तीनों डूबने लगे मगर डूबते डूबते रोहित आहूजा के हाथ झाड़ियां लगी तो वह उसे पकड़कर मदद के लिए चिल्लाने लगा और वहां पर मॉर्निंग वॉक के लिए आए हुए सिविल लाइन कोतवाली के कॉन्स्टेबल रघुवीर सिंह ने उनकी आवाज सुनी और लोगों की मदद से उन्हें बचाया मगर मोहित सचदेवा और मोहित अहूजा की तलाश जारी है अभी तक वह पुलिस को नहीं मिल पाए हैं।