
उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा सात तक पहुंच चुका है। बता दें कि इन दिनों तीर्थ यात्री यात्रा के दौरान बीमार पड़ रहे हैं या फिर उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है जिस कारण उन्हें अपनी जान गवानी पड़ रही है।तीर्थ यात्रियों को दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने अपनी जान गवा दी है। बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दौरान तीन यात्रियों को हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गवानी पड़ी है।
मध्य प्रदेश के एक तीर्थ यात्री की मौत तबीयत बिगड़ने से हो गई और इससे पहले रविवार की देर शाम को ही मध्य प्रदेश के दो सुपरस्टार यात्रियों की मौत हुई थी। रविवार की देर शाम को बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए दिल्ली निवासी अमित शर्मा को अचानक सीने में दर्द हुआ और उनके परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बीते रविवार को ही रमेश राठौड़ निवासी मध्य प्रदेश को भी दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई तथा सोमवार को कृष्णबाई निवासी मध्य प्रदेश की मौत हुई दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई।

