
उत्तराखंड राज्य में इन दिनों जो भी अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही हो रही है। बता दे कि एक ऐसी ही खबर लक्सर से सामने आई है जहां बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अस्पताल सीज हो चुके हैं।बता दे कि सीएमओ डॉक्टर मनीष दत्त के निर्देशानुसार एससीएमओ डॉक्टर आरके सिंह की छापेमारी में तीन निजी अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे जिन्हें सीज कर दिया गया है और उन पर ₹50000 जुर्माने की कार्यवाही भी की गई है।स्वास्थ्य विभाग के छापे में बिना दस्तावेजों के चल रहे अस्पतालों में हड़कंप मच रहा है और ऐसे अस्पताल सीज किए जा रहे हैं जो की बिना दस्तावेजों के संचालित हो रहे हैं।
बता दे कि सुल्तानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में पंजीकरण 2019 से खत्म हुआ मिला और उसे सील कर दिया गया। धनपुरा में भी दो अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे जिन्हें डॉक्टरों की टीम ने सीज कर दिया है। बता दे कि इनमें से सीज किए गए एक अस्पताल का शुभारंभ सितंबर को होना था लेकिन यहां बिना पंजीकरण के मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया था जिसके चलते इसे सील कर दिया गया है।

