Uttarakhand:- प्रदेश के साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मिली सौगात….. महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा करीब साढे तीन लाख निगम कर्मचारियों को खुशखबरी दी गई है। बता दें कि प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडे द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी किए गए आदेशों के अनुसार 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारी सहायता प्राप्त शिक्षक एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से 4% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमानित किया गया मगर निगम और निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं अब इनका भी महंगाई भत्ता 4% बढ़ा दिया गया है। आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ,प्रदेश महामंत्री ललित शर्मा, अजय कांत शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।