
अल्मोड़ा। जिले में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बता दे कि अवैध रूप से कई दूर दराज के गांवो में भी बिजली चोरी होती रहती हैं मगर कभी-कभी यह बात सामने आ पाती है। इस मामले में उपखंड अधिकारी भिकियासैंण ई अरुण कुमार द्वारा सल्ट पुलिस को तहरीर दी गई है।
Advertisements

तहरीर देते हुए उन्होंने बताया कि टीम ने मगरूखाल क्षेत्र में भ्रमण किया और इस दौरान वहां पर पेयजल पंपिंग योजना मगकखाल का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है और वहां पर मजदूरों के आवास के लिए बिजली भी चोरी हो रही थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुपरवाइजर प्रकाश सिंह बिष्ट और कार्यदायी संस्था के त्रिलोक सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

