
उत्तराखंड राज्य में युवाओं को अवैध रूप से साइबर अपराध के लिए म्यांमार भेजने वाले तीन एजेंट गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एसटीएफ ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,उधम सिंह नगर जिलों के नौ पीड़ितों से पूछताछ की और उसके बाद यह लोग सामने आए। इन पीड़ितों को म्यांमार से वापस लाया गया था, बीते रविवार को एसटीएफ द्वारा खुलासा किया गया कि साइबर अपराध करने के लिए थाइलैंड के रास्ते से लोगों को धोखाधड़ी से म्यांमार जाने में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के मुताबिक उधम सिंह नगर निवासी सुनील कुमार और काशीपुर निवासी नीरव चौधरी तथा प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल आगे भी जारी है।

