Uttarakhand -: जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे हैं……., जानिए क्या बोले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि देवेंद्र यादव अपने कृत्यों से पार्टी का हाल दिल्ली जैसा बना देना चाहती है| उन्होंने कटाक्ष किया कि ‘जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने बैठे हैं|’


बताते चलें कि पीसीसी की ओर से जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में लगातार हलचल मची है| जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव के ऊपर फोड़ दिया|


पीसीसी में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्य में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे लेकिन यहां तो प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं| वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं| विधानसभा चुनाव होने के बाद से प्रभारी गायब है| आज दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं| उत्तराखंड में उनके कई फैसलों से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है|

उत्तराखंड में ऐसा प्रभारी भेजा जाना चाहिए जो राजनीतिक रूप से परिपक्व हो| अगर ऐसा ही चलता रहा तो उत्तराखंड में भी कांग्रेस का हाल दिल्ली जैसा हो जाएगा|
हालांकि अभी तक इस संबंध में प्रभारी देवेंद्र यादव का कोई बयान सामने नहीं आया है|