Uttarakhand- राज्य की ऊंची चोटियों में भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग हुए बंद

उत्तराखंड राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीते 3 दिनों से लगातार मौसम अपने करवट बदल रहा है तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण कई मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादलों का डेरा लगा है जिससे कि ठंड में काफी इजाफा हुआ है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी के आगे बंद है। तथा चमोली के 40 से अधिक गांव में बर्फबारी होने से नीति घाटी को जाने वाला हाईवे भापकुंड के आगे बंद है। राज्य में पिछले 3 दिनों से मौसम के करवट बदलने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है तथा बद्रीनाथ धाम में 5 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। मौसम की इस मार से एक बार फिर से लोगों को ठंड झेलनी पड़ रही है।