
उत्तराखंड राज्य में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बता दे कि तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री मानसून बारिश की संभावना है मगर तब तक मैदानी जिलों का पारा 43 डिग्री के पार जाने का अनुमान लगाया गया है। आशंका है कि मैदानी जिलों में 20 जून तक तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है और अगले तीन दिन राज्य के मैदानी जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है तथा मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
बता दे कि मानसून बीते रविवार को बंगाल की खाड़ी से होता हुआ अंडमान और निकोबार दीप समूह में प्रवेश कर चुका है जिसके बाद वह 29 से 30 मई तक केरल पहुंचेगा। यदि हवाओं की गति ठीक रही तो 20 जून के आसपास उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है लेकिन तब तक तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

