
उत्तराखंड राज्य में यात्रियों को 31 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण के लिए इंतजार करना होगा। बता दे कि 31 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होंगे और चारों धामों में श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या के अनुसार ही श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा टूर ऑपरेटरो के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक रहेगी।
बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखने के निर्देश दिए थे। उनका कहना था कि चारों धाम में निर्धारित संख्या के हिसाब से श्रद्धालुओं को भेजा जाए और बिना रजिस्ट्रेशन जो श्रद्धालु उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं उन्हें राज्य के अन्य धार्मिक पौराणिक और पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए प्रेरित करने के सुझाव सीएम द्वारा दिए गए हैं। बता दे कि बीते सोमवार को सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर और आईजी को इसका डायवर्सन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को दर्शन के लिए भेजा जाए।

