Uttarakhand:- राज्य में आज होगी भारी बारिश….. जारी किया गया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में आज भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने इस दौरान सतर्क रहने की हिदायत दी है और संवेदनशील स्थानों पर जाने से बचने के लिए भी कहा गया है।

Advertisements

उत्तराखंड राज्य में आज मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज मंगलवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार ,अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते राज्य में 131 मार्ग भी प्रभावित है जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक मार्ग पिथौरागढ़ और चमोली जिले में बंद है ऐसे में वहां के लोगों को आवाजाही करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज मंगलवार को भारी बारिश के अलर्ट के चलते लोगों को सतर्क किया गया है और अपील की गई है कि यदि अधिक आवश्यक ना हो तो घर से ना निकले।