Uttarakhand:- आईएसबीटी में परिचालक का शव मिलने से मचा हड़कंप…… गहरी चोट से हत्या की आशंका

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश आईएसबीटी में सुबह शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह शव परिचालक का है जो कि संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर घाव हैं और पुलिस द्वारा मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान परिचालक भरत सिंह भंडारी, ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है और मृतक परिचालक बस मालिक का पार्टनर भी था। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisements

Recent Posts